Healthy Food For Men’s Physical Mental And Heart Health Add Egg Milk Nuts Green Vegetables Fish Soyabean In Diet

Daniel Morones

Men’s Superfood: आजकल की लाइफस्टाइल में सुपरफूड का सेवन जरूरी हो गया है. खान-पान में लापरवाही के चलते शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगी है, जिसके लिए आपको सुपरफूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए. ऐसे कई सुपरफूड हैं जिन्हें खाने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. इन सुपरफूड से इम्यूनिटी मजबूत होती है.

पुरुषों को बीमारियों से बचने के लिए और खुद को फिट रखने के लिए अंडा, दूध, सोयाबीन, फिश, नट्स और सीड्स जरूर खाने चाहिए. इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं. आपको आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद भी शामिल करने चाहिए. इससे पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर, हार्ट, हाई कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ब्लड प्रेशर और सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याएं कम होती हैं. आइये जानते हैं. 

1- दूध और दही- सुपरफूड्स की लिस्ट में दूध-दही सबसे अहम हैं. महिला, परुष और बच्चों सभी की हेल्थ के लिए डेयरी उत्पाद बहुत फायदेमंद होते हैं. पुरुषों की हेल्थ के लिए भी दूध और दही को प्रोटीन, कैल्शियम और ल्यूटिन का अच्छा स्त्रोत माना गया है. मसल्स बनाने वालों के लिए दूध में भरपूर अमीनो एसिड पाया जाता है. दही में प्रोटीन, पोटेशियम और गुड बैक्टीरिया होते हैं जिससे आंत और पेट स्वस्थ रहते हैं. 

2- फैटी फिश- पुरुषों को दिल का ख्याल रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए. इसके लिए सैल्मन, हेरिंग, सार्डिन और हलिबेट फैटी फिश काफी अच्छा स्त्रोत हैं. फिश से ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं. जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. 

3- चॉकलेट- शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए आप चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं. खासतौर से डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल काफी पाया जाता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रखने में मदद मिलती है. डार्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. सेक्स संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी डार्क चॉकलेट फायदेमंद है. 

4- सोया फूड्स- कई रिसर्च में ये सामने आया है कि सोया फूड्स पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद हैं. इससे पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव किया जा सकता है. सोया फूड से एस्ट्रोजन हार्मोन भी बढ़ते हैं. इसलिए पुरुषों को अपने आहार में सोयाबीन, टोफू, सोया दूध और मीसो सूप जरूर शामिल करना चाहिए.

5- अंडे- अंडे सभी के लिए बहुत फायदेमंद हैं. अंडे को सुपरफूड की लिस्ट में सबसे ऊपर माना जाता है. अंडे में भरपूर प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन डी और ल्यूटिन होता है. आपको रोज एक अंडा अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अंडे की जर्दी में 185 mg कोलेस्ट्रॉल होता है जो हेल्दी शरीर के लिए 1 दिन की जरूरत है.

6- नारंगी सब्जियां- खाने में नारंगी सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं. इनसे आंखें मजबूत बनती हैं. नारंगी फल सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और विटामिन C काफी मात्रा में होते हैं. रिसर्च में पता चला है कि नारंगी सब्जियों में काफी पोषक तत्व होते हैं जिससे प्रोस्टेट का खतरा कम होता है. आपको अपने भोजन में गाजर, कद्दू, शकरकंद और लाल शिमला मिर्च जैसी चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए.

7- हरी पत्तेदार सब्जियां- पुरुषों को अपने स्वास्थ्य के लिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए. आप खाने में कोलार्ड साग, और केल जैसी हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए. इससे आंखे स्वस्थ रहती हैं और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम होता है. हरी सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये दोनों न्यूट्रिएंट्स मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से बचाते हैं. 

8- पालक- आप खाने में पालक जरूर शामिल करें. पालक सभी के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. पालक में बहुत ज़्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है. जिससे शरीर में रक्त वाहिकाओं को ये पतला करने का काम करता है. शरीर में अच्छे ब्लड फ्लो के लिए पालक बहुत जरूरी है. पालक फोलेट और पुरुषों की हेल्थ के लिए जरूरी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. टेस्टोस्टेरोन बूस्ट करने के लिए पालक में मैग्नीशियम काफी होता है.

9- नट्स और सीड्स- पुरुषों को अपनी डाइट में सीड्स और नट्स भी शामिल करने चाहिए. इनमें काफी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी हेल्दी फैट होता है. अखरोट और बादाम शरीर से LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. ड्राई फ्रूट्स से शरीर में ब्लड के थक्के जमने की समस्या भी कम हो जाती है. इससे प्रोस्टेट और कोलन के कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है.

10- एवोकाडो- पुरुषों को हेल्दी फैट के लिए डाइट में एवोकाडो भी शामिल करना चाहिए. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. स्वस्थ रहने के लिए आपको डाइट में सैचुरेटेड या ट्रांस फैट की बजाय मोनोअनसैचुरेटेड फैट शामिल करना चाहिए. आप खाने में ऑलिव ऑयल और नट्स भी शामिल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Little ones Superfood: बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को मजबूत बनाने के लिए खिलाएं ये सुपरफूड, शरीर रहेगा हेल्दी

Verify out underneath Health Tools-
Determine Your Body Mass Index ( BMI )

Determine The Age By way of Age Calculator

Next Post

Insurance coverage for at-home tests, explained

As men and women keep on to wrestle to uncover COVID-19 checks, President Joe Biden’s administration declared that sufferers can have their wellbeing insurance coverage fork out for at-house exams they obtain. On Monday, the White Dwelling announced that beginning Jan. 15, any person who buys an Food and drug […]
Insurance coverage for at-home tests, explained

You May Like